बोकारो में 160 पुड़िया गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

बोकारो, 5 मई (हि.स.)। गोमिया थाना क्षेत्र के ग्राम होसिर मे गुप्त सूचना के आधार पर अवैध रूप से गांजा तस्करी ले जाते हुए महेन्द्र प्रसाद (59) के पास से 160 पुड़िया गांजा जब्त किया गया। गिरफ्तार महेन्द्र प्रसाद साडम बाजार में खैनी का दुकान चलता है। आज उसी खैनी दुकान मे बेचने के लिए गांजा अपने दुकान ले जा रहा था उसी क्रम मे गोमिया थाना प्रभारी नित्यानंद भोकता ने अनुमंडल पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह के निर्देश पर छापा मारी कर गिरफ्तार किया।

वहीं अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो तेनुघाट ने रविवार को अपने कार्यालय में प्रेस कांफ्रेस कर छापेमारी मे गिरफ़्तारी की जानकारी दी। सिंह ने बताया की एक थैले में कुल छोटा बड़ा 160 गांजा का पुड़िया जिसका कुल वजन 870 ग्राम के साथ एक इलेक्ट्रोनिक तराजू और दो चिलम बरामद किया गया।