मप्र रोइंग अकादमी के छह खिलाड़ी ब्रिक्स गेम्स के लिए भारतीय टीम में चयनित

भोपाल, 4 मई (हि.स.)। रूस के कजन शहर में 12 से 23 जून 2024 तक ब्रिक्स गेम्स का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में दुनिया भर के 300 प्रतिभावान खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली 12 सदस्यीय भारतीय दल में मप्र राज्य खेल अकादमी के छह खिलाड़ी शामिल है। अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक दलबीर सिंह राठौर को भी भारतीय महिला रोइंग टीम का प्रशिक्षक नियुक्त किया गया है।

खिलाड़ियों का विवरण इस प्रकार है:-

1. खुशप्रीत कौर

2. पूनम

3. रूकमणी

4. गुरवाणी कौर

5. दिलजोत कौर

6. विंध्या संकत

भारतीय टीम 11 जून 2024 को हैदराबाद से रूस के लिए रवाना होंगी। सभी खिलाड़ी अर्जुन अवार्डी, प्रशिक्षक दलबीर सिंह के मार्गदर्शन में प्रशिक्षणरत हैं। खिलाड़ियों का चयन 41वीं सीनियर नेशनल प्रतियोगता पुणे से किया गया है।