निगम कार्यकरिणी से बाहर हो गए उपाध्यक्ष समेत छह सदस्य

गाजियाबाद,05जुलाई(हि.स.)। नगर निगम की 12 सदस्यीय कार्यकारिणी के छह सदस्यों का कार्यकाल पूरा होने पर छह सदस्य कार्यकारिणी से बाहर हो गए। इसके लिये निगम सभागार में हुई बैठक के दौरान छह सदस्यों के नाम की पर्ची निकलने के लिये लॉटरी प्रक्रिया अपनाई गई।

बाकायदा एक बाक्स में सभी 12 सदस्यों के नामों की पर्ची बॉक्स में डाली गई। जो सदस्य कार्यकारिणी से बाहर हुए हैं उनमें उपाध्यक्ष राजीव शर्मा के अलावा राजकुमार सिंह,गौरव सौलंकी,धीरेंद्र यादव आदिल मलिक तथा रेखा गोस्वामी हैं।

अब निगम सदन की बैठक के दौरान न केवल छह नए सदस्यों का निगम कार्यकारिणी के लिए चुनाव होगा बल्कि नए सिरे से निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष पद पर चुनाव होगा। निगमकार्यकारिणी के लिए सदस्यों का दो साल के लिए चयन होता है, लेकिन निगम में ऐसी परंपरा चली आ रही है कि शुरूआत में सदस्यों का एक साल का कार्यकाल होने पर चुनाव की व्यवस्था है।