सिरसा: कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता हनुमान प्रजापति ने छोड़ा हाथ साथ

सिरसा, 8 मई (हि.स.)। मंगलवार देर रात कांगे्रस को उस समय बड़ा झटका लगा जब वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांंडा के प्रयास से कांगे्रस के प्रदेश प्रवक्ता अपने साथियों के साथ मुख्यमंत्री नायब सैनी के समक्ष भाजपा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने पार्टी का पटका और फूल मालाएं पहना कर उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री नायब सैनी दिनभर कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद देर रात लोकनिर्माण विश्राम गृह में पहुंचे।

वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा के प्रयास से कांगे्रस प्रदेश प्रवक्ता हनुमान प्रजापति ने समर्थकों सहित भाजपा में शामिल होना स्वीकार किया। रात करीब 12 बजे हनुमान प्रजापति अपने समर्थकों सूबे सिंह, धर्मपाल मेंबर, अशोक बिश्नोई सहित अनेक कार्यकर्ताओं को लेकर लोकनिर्माण विश्राम गृह में पहुंचे जहां पर पहले से ही गोबिंद कांडा, भाजपा प्रत्याशी डा. अशोक तंवर और जिलाध्यक्ष निताश राकेश सिहाग मौजूद थे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में हनुमान प्रजापति ने समर्थकों सहित भाजपा में शामिल हुए।

सिरसा से भाजपा उम्मीदवार डा. अशोक तंवर सहित अन्य भाजपा नेताओं ने उनका भरपूर स्वागत किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उनका फूल मालाएं पहना कर उनका अभिनंदन किया। हनुमान प्रजापति ने कहा कि मोदी की नीतियों को लेकर वे भाजपा में शामिल हुए है। गोबिंद कांडा ने भी उनका सम्मान किया और आश्वासन दिया कि पार्टी में उन्हें पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। इस मौके पर इंद्रोश लक्ष्या गुज्जर, अनिल गनेरीवाला, लक्ष्मण गुज्जर, हरिप्रकाश शर्मा, सुनील पूर्व पार्षद, रोहताश पूर्व पार्षद आदि मौजूद थे।