सिंध शक्ति महिला संगठन ने विशाल महिला स्कूटर रैली निकाली

धमतरी, 8 अप्रैल् (हि.स.)।भगवान सांई झूलेलाल जी की जयंती के उपलक्ष्य में सिंध शक्ति महिला संगठन ने आठ अप्रैल् को शाम विंध्यवासिनी माता मंदिर से महिला स्कूटर रैली निकाली।चेट्रीचंड महोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली गई स्कूटर रैली में समाज की महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुई।

सिंध शक्ति महिला संगठन की अगुवाई में निकाली गई इस स्कूटर रैली में सभी महिलाएं एक ही ड्रेस सफेद रंग नजर आई। केसरिया ओढ़नी और केसरिया रंग की पगड़ी और हाथ में अपने इष्ट देवता झूलेलाल सांई का झंडा लहराते हुए सड़कों पर निकली। स्कूटर रैली विंध्यवासिनी माता मंदिर से निकली। रैली निकलने के पहले झूलेलाल मंदिर में आरती की गई। उसके पश्चात अपने माता के दरबार में विंध्यवासिनी माता की महाआरती की गई।

इस अवसर पर सिंध शक्ति महिला संगठन की अध्यक्ष पार्वती वाधवानी, महासंरक्षक प्रिया पंजवानी, सचिव साक्षी वाधवानी, उपाध्यक्ष रोमा आहूजा, मोना वाधवानी, शारदा चावला, जीविका सावलानी, जया चावला, तान्या चावला, रिया सोनेटा, मिस्टी आहूजा, धनवंतरी कोटवानी सहित अन्य मौजूद रहे।