Sikkim Tour Package: सिक्किम की ‘फूलों की घाटी’, जहां घूमने पर आपको स्वर्ग जैसा महसूस होगा

सिक्किम टूर पैकेज: युमथांग घाटी खासतौर पर अपने शानदार नजारों के लिए जानी जाती है। अगर आप सिक्किम घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इस जगह को देखना बिल्कुल भी न भूलें।

सिक्किम घूमने का प्लान बनाएं

सिक्किम यात्रा:  सिक्किम धरती पर किसी स्वर्ग से कम नहीं है। नॉर्थ-ईस्ट का यह राज्य अपनी खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। यहां की युमथांग घाटी स्वर्ग से कम नहीं है। आपको बता दें कि युमथांग सिक्किम की राजधानी गंगटोक से लगभग 140 किमी उत्तर में स्थित है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इसे फूलों की घाटी के नाम से भी जाना जाता है।

युमथांग आकर आप खूबसूरत फूल भी देख सकते हैं। अगर आप सिक्किम जाने का प्लान बना रहे हैं तो इस जगह को देखना बिल्कुल भी न भूलें। यह स्थान 3,564 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। एडवेंचर प्रेमियों के लिए यह सबसे अच्छी जगह मानी जाती है।

क्यों खास है युमथांग?

यह घाटी अपने शानदार नज़ारे के लिए जानी जाती है। युमथांग घाटी में रोडोडेंड्रोन फूलों की 24 से अधिक प्रजातियाँ पाई जाती हैं। ये फूल फरवरी से जून तक खिलते हैं। खास बात यह है कि यहां आपको गर्म पानी के झरने भी देखने को मिलेंगे, जो त्वचा संबंधी कई समस्याओं को दूर करते हैं। यहां आकर आप ट्रैकिंग जैसी कई गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं।

इन बातों का भी रखें ख्याल

आप किसी भी मौसम में युमथांग वैली घूमने का प्लान बना सकते हैं लेकिन ध्यान रखें कि आप अपने साथ गर्म कपड़े जरूर रखें। चूंकि यह जगह ऊंचाई पर स्थित है इसलिए यहां मौसम बदलता रहता है। यहां एटीएम की सुविधा नहीं है इसलिए आपको अपने पास कुछ नकदी जरूर रखनी चाहिए। सबसे खास बात यह है कि यहां जाने के लिए परमिट की जरूरत होती है। ऐसे में यहां जाने से पहले परमिट ले लें।

युमथांग कैसे पहुंचे

युमथांग घाटी गंगटोक से लगभग 150 किलोमीटर दूर है। यहां सड़क मार्ग से जाना बेहतर रहेगा। यहां पहुंचने के लिए गंगटोक से लाचुंग पहुंचें। इसके बाद आप युमथांग के लिए निकल जाएं. यहां पहुंचने में आपको 50 मिनट का समय लग सकता है। तो इस बार आप सिक्किम की इस नई जगह को एक्सप्लोर कर सकते हैं।