Side Effects Of Yogurt: क्या आप भी गर्मियों में रोज खाते हैं दही? तो इससे होने वाले नुकसान के बारे में भी जान लीजिए

Side Effects Of Yogurt: गर्मी शुरू होते ही खाने में दही खाने की सलाह दी जाती है. दही की तासीर ठंडी होती है, दही खाने से गर्मी से भी बचाव होता है। दही खाने से पाचन, आंत स्वास्थ्य और प्रतिरक्षा में लाभ होता है। लेकिन गर्मियों में भी अगर कुछ लोग दही खाते हैं तो उनकी परेशानी बढ़ सकती है. 

 

दही एक स्वस्थ डेयरी उत्पाद है लेकिन अगर आप इसका अधिक मात्रा में सेवन करते हैं तो इसके दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं। गर्मी के मौसम में दही का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन जरूरत से ज्यादा दही का सेवन नुकसान भी पहुंचा सकता है। अगर शरीर में पहले से हैं ये 5 समस्याएं तो भी दही खाना है नुकसानदायक तो आइए हम आपको दही खाने से होने वाले नुकसान के बारे में बताते हैं। 

दही से होने वाले नुकसान 

 

– दही में कैलोरी के साथ फैट भी होता है. जिसके कारण दही वजन बढ़ाने का कारण बन सकता है। अगर आपका वजन पहले से ही अधिक है तो नियमित रूप से दही खाने से आपका वजन बढ़ सकता है। अगर आप वजन कम करने के लिए डाइट फॉलो कर रहे हैं तो कम वसा वाले दही का ही सेवन करें। 

-दही में लैक्टोज होता है. जो लैक्टोज असहिष्णुता वाले लोगों के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। इसलिए अगर यह समस्या है तो दही खाने से बचना चाहिए। इस समस्या में दही खाने से सेहत बिगड़ सकती है.

 

-दही में कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है। जिन लोगों को किडनी से जुड़ी कोई समस्या है, उन्हें दही में मौजूद कैल्शियम नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए अगर आपको किडनी से जुड़ी समस्या है तो भूलकर भी कैल्शियम की अधिक मात्रा वाले दही का सेवन न करें। 

– शोध में यह बात सामने आई है कि अधिक मात्रा में दही का सेवन करने से दिमाग की कार्यप्रणाली पर असर पड़ता है। इसलिए अगर आप नियमित रूप से दही खाना चाहते हैं तो सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करें। 

 

– दही की तासीर ठंडी होती है. इसलिए जिन लोगों को सर्दी, खांसी या अस्थमा है उन्हें दही खाने से बचना चाहिए। दही खाने से सर्दी, खांसी हो सकती है जो अस्थमा पीड़ित के लिए हानिकारक हो सकती है।