Shukrawar Upay: व्यापारिक घाटे को मुनाफे में बदलने के लिए शुक्रवार के दिन करें ये सरल उपाय

Shukrawar Upay: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को सुख का कारक ग्रह माना जाता है। जिस व्यक्ति की कुंडली में शुक्र शुभ स्थिति में या मजबूत होता है उसे जीवन में सभी प्रकार की भौतिक और सांसारिक सुख प्राप्त होते हैं। इसके विपरीत शुक्र के कमजोर होने पर व्यक्ति को लगातार आर्थिक परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। शुक्रवार का दिन शुक्र ग्रह के साथ-साथ धन की देवी लक्ष्मी को भी समर्पित है। 

 

ज्योतिष शास्त्र में धन प्राप्ति और व्यापार में लाभ के लिए शुक्रवार के दिन किए जाने वाले कुछ विशेष उपाय बताए गए हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इन उपायों को करने से कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है और जीवन में खुशियां बढ़ती हैं। शुक्रवार के दिन ये उपाय करने से करियर और बिजनेस में सफलता मिलती है। 

नौकरी, व्यवसाय में सफलता के उपाय 

 

– ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्रवार के दिन पानी में इलायची डालकर नहाना चाहिए। यह शुक्र ग्रह को मजबूत करता है। 

– शुक्रवार के दिन गंगा जल में सुगंध मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। इस उपाय को करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। कार्यों में सफलता प्राप्त होती है. 

– शुक्रवार के दिन स्नान के बाद विधिपूर्वक लक्ष्मी पूजन करना चाहिए। प्रसाद में उन्हें चावल की खीर खिलाएं और सात कौड़ियों का भोग लगाएं। शुभ मुहूर्त में इस कौड़ी को पीले कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखना चाहिए। इसे आप व्यवसाय स्थल पर भी रख सकते हैं।

 

– कुंडली में शुक्र कमजोर होने पर उसे मजबूत करने के लिए नीचे बताए गए किसी भी एक मंत्र का प्रत्येक शुक्रवार को 108 बार जाप करें।

ૐ ह्रीं श्री शुक्राय नम:
ૐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:
ૐ वस्त्रं मे देहि शुक्राय स्वाहा
ૐ भृगुराजाय विद्महे दिव्य देहाय धीमहि तन्नो शुक्र प्रचोदयात्