शिवाजी जयंती: राहुल गांधी ने जानबूझ कर की गलती, श्रद्धांजलि देने पर भड़के एकनाथ

Hfsytly7x8pfl8ajvyc1wnwtebkfhjs6ilpl006p

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज को श्रद्धांजलि देने पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जानबूझकर यह गलती की है। वह हमेशा महाराष्ट्र के महापुरुषों का अपमान करते हैं। शिवसेना प्रमुख ने राहुल गांधी के बयान की निंदा की और उनसे इस अक्षम्य व्यवहार के लिए देश से माफी मांगने को कहा।

 

जानबूझ कर की गई गलती – एकनाथ शिंदे

शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने कहा कि राहुल गांधी ने जानबूझकर यह गलती की है। वह हमेशा महाराष्ट्र के महापुरुषों का अपमान करते हैं। उन्होंने वीर सावरकर का भी अपमान किया है, उन्हें माफी मांगनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वरा भास्कर हों, कमाल खान हों या राहुल गांधी, मैं उन सभी की निंदा करता हूं जो महापुरुषों का अपमान कर रहे हैं। आज पूरा देश छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मना रहा है, ऐसे में राहुल गांधी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

 

 

 

महाराष्ट्र और मराठों का अपमान – एकनाथ शिंदे

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि राहुल गांधी का बयान अपमानजनक है। यह न केवल छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान है, बल्कि करोड़ों शिव भक्तों और महाराष्ट्र का भी अपमान है। महाराष्ट्र भाजपा नेता प्रसाद लाड ने कहा कि इसके लिए राहुल गांधी के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पर देशद्रोह का मुकदमा चलाया जाना चाहिए। कांग्रेस नेता ने छत्रपति शिवाजी की जयंती पर “श्रद्धांजलि” शब्द का प्रयोग करके महाराष्ट्र और मराठी लोगों का अपमान किया है।