Nssx0nfmcwefji9091p88e6isf9bii9lascmugjj (14)

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन ही शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत हुई है। शेयर बाजार में बड़ी गिरावट आई है. सुबह 9.30 बजे बाजार खुलते समय सेंसेक्स 400 अंक नीचे 75,789.97 पर खुला। जबकि निफ्टी 124.95 अंक की गिरावट के साथ 22,967 अंक पर खुला।  

1 फरवरी को बजट 

वैश्विक बाजारों में गिरावट के बीच सप्ताह के पहले दिन सोमवार को घरेलू शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ खुला। इससे पहले भारतीय शेयर बाजार लगातार तीसरे हफ्ते गिरावट के साथ बंद हुआ। इस सप्ताह के अंत में बजट पेश होने के बावजूद बाजार में गिरावट देखी जा रही है। केंद्रीय बजट 2025 1 फरवरी को पेश किया जाएगा।

बाजार का मूड अस्थिर

शेयर बाजार में आज भारी गिरावट के साथ निफ्टी50 अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर से लगभग 13 प्रतिशत नीचे है। वहीं, बीएसई सेंसेक्स भी अपने ऑल टाइम हाई से करीब 12 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है। पिछले सत्र में सेंसेक्स 329.92 अंक (0.43%) गिरकर 76,190.46 पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी50 113.15 अंक (0.49%) नीचे 23,092.20 पर बंद हुआ। जैसे-जैसे बजट नजदीक आएगा, बाजार का मूड अस्थिर हो सकता है, लेकिन निवेशकों को आर्थिक सुधार और तीसरी तिमाही के नतीजों के बारे में प्रमुख संकेतों का इंतजार रहेगा।