शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु युवाओं के प्रेरणास्रोत : गौतम सिंह

Cde7ab68 1609 4f5d 87b3 550d2a00

रांची, 23 मार्च (हि.स.)। युवा आजसू के प्रदेश संयोजक सह रांची जिला प्रभारी गौतम सिंह ने कहा कि भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु ने अल्पायु में देश की स्वाधीनता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया था। हंसते हंसते फांसी के फंदे को चूमने वाले भारत माता के तीनों वीर सपूतों का संपूर्ण जीवन हम सभी युवाओं के लिए प्रेरणा का सबसे बड़ा स्रोत है। गौतम सिंह शनिवार को शहीद दिवस पर आजसू केंद्रीय कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित कर रहे थे।

युवा आजसू और अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के पदाधिकारियों ने शहीद दिवस के मौके पर भारत माता के अमर सपूत वीर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। आजसू के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने कहा कि भगत सिंह के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने अपने साथी राजगुरु और सुखदेव के साथ मिलकर देश की आजादी की लड़ाई को धार देते दी थी। उनके बलिदान से प्रेरित होकर हजारों युवा भी स्वतंत्रता संग्राम में शामिल हुए थे।

इस दौरान मुख्य रूप से जब्बार अंसारी, अजीत कुमार राजक किशोर महतो, राहुल तिवारी अभिषेक शुक्ला, रोहित चौधरी, बिपिन यादव, विक्रम यादव, राजेश सिंह, प्रियांशु,अभिषेक साहू, बबलू मंडल, आनंद यादव, आशुतोष सिन्हा मुख्य रूप से उपस्थित थे।