यमुनानगर: युवक की हुई हत्या, शव खेतों में मिलने से फैली सनसनी

89fb63ef4f1172911b94e22c6b92b74a

यमुनानगर, 3 अगस्त (हि.स.)। जगाधरी क्षेत्र के गांव उधमगढ़ के पास सड़क किनारे खेतों में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर ट्रामा सेंटर के शवगृह में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान मिलें। मृतक की पहचान लक्की निवासी गांव कुलचंदु के रूप में हुई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

शनिवार को मृतक के पिता रिंकू व दादा सिकंदर सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात को लगभग दस बजे के करीब लक्की खाना खाकर किसी का फोन आने पर कुछ देर में आने की बात कहकर घर से पैदल निकल गया और थोड़ी देर बाद ही उसका फोन बंद मिला। उसकी कई जगह तलाश की गई। आज सुबह उसका शव खेतों में मिलने की सूचना लोगों से मिली। मौके पर देखा की उसके शरीर पर डंडों से चोटों के निशान थे। उसकी किसी ने हत्या की है। उसका किसी से कोई लड़ाई झगड़ा भी नही था। मौके पर उसका मोबाइल भी नही मिला और खेतों के पास खड़ी एक बाइक मिली। लक्की मजदूरी का काम करता था। कुछ ही दिनों में उसकी शादी होने वाली थी। उसकी दो छोटी बहनें भी है। लक्की के परिजन न्याय की मांग कर रहे है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।