रणवीर को मास्क और ओवरकोट में देख फैन्स ने सोशल मीडिया पर अजीब रिएक्शन दिया

बुधवार सुबह रणवीर सिंह को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. रणवीर विंटर आउटफिट पहने चेहरे पर मास्क लगाए नजर आए। रणवीर के इस लुक को देखकर सोशल मीडिया पर यूजर्स तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. यूजर्स का कहना है कि शायद रणवीर अपनी आने वाली फिल्म डॉन 3 का लुक रिवील नहीं करना चाहते हैं। लोगों का कहना है कि रणवीर ने अपने लुक को छुपाने के लिए मास्क का सहारा लिया. ‘डॉन 3’ में रणवीर की कास्टिंग से फैंस ज्यादा खुश नहीं थे. लेकिन अब लोग फिल्म को लेकर उत्साहित होते नजर आ रहे हैं. इस फिल्म का निर्देशन फरहान अख्तर करेंगे. इस फिल्म में रणवीर के साथ कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. रणवीर को मास्क और ओवरकोट में देखकर फैन्स ने अजीब रिएक्शन दिया और कहा, ये क्या है? मुंबई की भयानक गर्मी में ऐसे कपड़े? आपको बता दें कि डॉन का पहला भाग 2006 में आया था और इसमें शाहरुख खान के साथ प्रियंका चोपड़ा, अर्जुन रामपाल और करीना कपूर खान थे। ‘डॉन 2’ का सीक्वल 2011 में रिलीज हुआ था। इस बार शाहरुख खान की जगह रणवीर सिंह नए डॉन होंगे। रणवीर आदित्य धर की फिल्म शक्तिमान में भी नजर आएंगे। हाल ही में एक्टर मुकेश खन्ना ने रणवीर के शक्तिमान बनने पर आपत्ति जताई थी. इसके अलावा वह रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में भी नजर आएंगे। रणवीर आखिरी बार ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आए थे।