एसडीओ ने किया पूजा पंडालों का निरीक्षण, विधि व्यवस्था की ली जानकारी

Bc25c66393ce93c2cb65ee9f0d5a5721

चतरा, 6 अक्टूबर (हि.स.)। सिमरिया एसडीओ सन्नी राज ने रविवार को पत्थलगडा प्रखंड के कई पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। वे अंचलाधिकारी उदल राम, थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी, सब इंस्पेक्टर अरविंद दास व अन्य की उपस्थिति में पत्थलगडा प्रखंड मुख्यालय स्थित पूजा पंडाल, नावाडीह और नोनगांव पूजा पंडाल पहुंचकर विधि व्यवस्था की जानकारी ली। साथ ही दशहरा मेला महोत्सव स्थल का भी निरीक्षण किया।

इस क्रम में उन्होंने सुरक्षा के मानकों की जांच की। साथ ही जहां मूर्ति विसर्जन होता है वहां तालाब में आवश्यक तैयारियां का जायजा लिया।उन्होंने पूजा समिति के सदस्यों को कई दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा और दशहरा के सफल आयोजन में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए। पूजा समिति व संबंधित सुरक्षा मानकों का अवश्य ध्यान रखें। शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर सभी सरकारी दिशा निर्देशों का अनुपालन अवश्य करें।