मोगा के गांव बुट्टर से शुरू हुई पंजाब बचाओ यात्रा, सुखबीर बादल बोले- पंजाब को बेतहाशा लूटा जा रहा

मोगा : ‘ आप’ सरकार बदलाव के नाम पर पंजाब को लूट रही है। पंजाब को बचाने की जरूरत है. ये शब्द पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने मोगा के गांव बुट्टर से ‘पंजाब बचाओ यात्रा’ शुरू करते समय हजारों की संख्या में उपस्थित पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

पार्टी के वरिष्ठ नेता बरजिंदर सिंह मक्खन बराड़ ने जयकारों के बीच ‘पंजाब बचाओ यात्रा’ की शुरुआत की. इस मौके पर चेयरमैन खनमुख भारती पत्तो, पार्टी के वरिष्ठ नेता रविंदर सिंह रवि बधानी, जत्थेदार तीर्थ सिंह महला, जत्थेदार बलदेव सिंह माणूंके विशेष रूप से उपस्थित थे। ‘पंजाब बचाओ यात्रा’ के बधनी कलां पहुंचने पर पार्टी के वरिष्ठ नेता रवि नामदार बधनी के नेतृत्व में संगठन ने जोरदार स्वागत किया.