शनि गोचर तिथि और समय:
न्याय के कारक शनि 29 मार्च 2025, शनिवार (चैत्र अमावस्या) को रात्रि 11:01 बजे कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इस गोचर के दौरान शनि 3 जून 2027, सुबह 06:05 बजे तक मीन राशि में रहेंगे।
यह परिवर्तन उन जातकों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण होगा, जिनकी कुंडली में शनि की महादशा, अंतर्दशा, ढैया या साढ़ेसाती चल रही है।
शनि गोचर 2025: किस राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
साढ़ेसाती और ढैया में बदलाव
-
कर्क-वृश्चिक राशि वालों को ढैया से मुक्ति मिलेगी।
-
सिंह-धनु राशि पर ढैया प्रारंभ होगी।
-
मकर राशि की साढ़ेसाती समाप्त होगी।
-
मेष राशि पर साढ़ेसाती प्रारंभ होगी।
-
कुंभ राशि की साढ़ेसाती जारी रहेगी।
12 राशियों पर शनि गोचर का प्रभाव
मेष (Aries)
साढ़ेसाती प्रारंभ होगी।
स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें।
कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, लेकिन कठिन परिश्रम से सफलता मिलेगी।
वृषभ (Taurus)
पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि।
कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिलेगी।
निर्माण कार्यों में निवेश का योग।
मिथुन (Gemini)
संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी।
संपत्ति खरीदने के योग बनेंगे।
स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।
कर्क (Cancer)
ढैया समाप्त होगी।
आय के नए स्रोत बनेंगे।
लंबित मामलों का निपटारा होगा।
सिंह (Leo)
ढैया प्रारंभ होगी।
कार्यक्षेत्र में विरोधियों का प्रभाव बढ़ेगा।
स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।
कन्या (Virgo)
कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी।
चल-अचल संपत्ति की खरीद-बिक्री संभव।
पारिवारिक अशांति की संभावना।
तुला (Libra)
करियर में विस्तार होगा।
ऋण से मुक्ति मिलने के योग।
पुराने विवादों का समाधान होगा।
वृश्चिक (Scorpio)
ढैया समाप्त होगी।
कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी।
स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा।
धनु (Sagittarius)
ढैया प्रारंभ होगी।
निवास या कार्यस्थल में बदलाव के योग।
अतिरिक्त प्रयास से ही सफलता मिलेगी।
मकर (Capricorn)
साढ़ेसाती समाप्त होगी।
रुके हुए कार्यों में तेजी आएगी।
संपत्ति खरीदने के योग।
कुंभ (Aquarius)
साढ़ेसाती जारी रहेगी।
आर्थिक मामलों में संघर्ष रहेगा।
खर्चों में वृद्धि होगी, लेकिन प्रयास से सफलता मिलेगी।
मीन (Pisces)
मिश्रित प्रभाव रहेगा।
स्वास्थ्य और संबंधों में उतार-चढ़ाव आ सकता है।
निवास या कार्यस्थल में परिवर्तन के योग।