युविका चौधरी और प्रिंस नरुला के अलग होने की अफवाहें! अब एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

Mixcollage 06 mar 2025 07 15 pm

बिग बॉस 9 से शुरू हुई प्रेम कहानी को शादी तक पहुंचाने वाले युविका चौधरी और प्रिंस नरुला की जोड़ी फैंस को काफी पसंद है। दोनों छह साल पहले शादी के बंधन में बंधे थे और पिछले साल ही बेटी के माता-पिता बने।

हालांकि, डिलीवरी के बाद उनके रिश्ते में अनबन की खबरें आने लगीं। कहा जाने लगा कि दोनों अलग हो सकते हैं, लेकिन अब युविका ने इस पूरे विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी और सच्चाई बताई।

मौसम अपडेट: तेज हवाओं के साथ नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस, इन राज्यों में बारिश और बर्फबारी की संभावना

क्या सच में अलग हो रहे थे प्रिंस और युविका?

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, युविका ने कहा कि पैरेंटिंग उनके लिए नई जर्नी है और इस वजह से उन्होंने अफवाहों पर कुछ नहीं बोला।
प्रिंस इमोशनल हैं और जब अफवाहें फैलीं तो इससे उन्हें काफी असर पड़ा।
हालांकि, उन्हें लगा कि हर बार सफाई देना जरूरी नहीं होता।

युविका का बयान:
“हम हमेशा साथ थे, लेकिन लोगों ने चीजों को गलत तरीके से लिया।”

मां के घर क्यों रह रही थीं युविका?

कई लोगों ने ये सवाल उठाया कि युविका अपनी मां के घर क्यों रह रही थीं?
इस पर युविका ने सफाई दी—
“प्रिंस बिजी थे, लेकिन लोगों ने इसका अलग मतलब निकाल लिया। मैं अपने मायके इसलिए गई थी क्योंकि हमारे घर में काम चल रहा था।”

युविका ने साफ कहा कि उन्हें हर अफवाह का जवाब देना जरूरी नहीं लगा।

अब कैसा है युविका और प्रिंस का रिश्ता?

युविका का कहना है कि अब दोनों के बीच सबकुछ ठीक है।

उन्होंने कहा—
“हर रिश्ते के अलग-अलग फेज होते हैं। दोस्ती से लेकर शादी तक, और अब हम पैरेंट्स बन चुके हैं। हमने साथ में कई अच्छे दिन भी देखे हैं और कुछ मुश्किलें भी आई हैं, लेकिन इससे हमारा रिश्ता और मजबूत हुआ है।”

यह अफवाहें तब उठीं जब युविका के व्लॉग्स में प्रिंस नजर नहीं आ रहे थे।
इसके बाद जब प्रिंस से इस बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा था कि उन्हें डिलीवरी की डेट के बारे में नहीं बताया गया था और उन्हें किसी दोस्त से पता चला, जब वह पुणे में शूटिंग कर रहे थे।