रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, टी20 क्रिकेट में 500 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया है. रोहित टी20 क्रिकेट में 500 छक्के लगाने वाले भारत और एशिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. हिटमैन ने रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में यह उपलब्धि हासिल की। चेन्नई के खिलाफ मैच से पहले रोहित को टी20 क्रिकेट में 500 छक्के पूरे करने के लिए तीन छक्कों की जरूरत थी.

रोहित शर्मा ने रचा इतिहास

चेन्नई के खिलाफ मैच में रोहित ने 30 गेंदों पर 7 चौकों और 2 छक्कों की बदौलत अपना अर्धशतक पूरा किया। अर्धशतक पूरा करने के बाद रोहित ने 11वें ओवर में जड़ेजा की गेंद पर शानदार छक्का जड़कर टी20 क्रिकेट में अपने 500 छक्के पूरे कर लिए. रोहित शर्मा ने 432 मैचों की 419 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की. वह अब टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारत और एशिया के पहले और दुनिया के पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं।

 

टी20ई में अपने 500 छक्कों में से, रोहित शर्मा ने आईपीएल में 270 छक्के लगाए हैं, जो टूर्नामेंट के इतिहास में किसी भी बल्लेबाज द्वारा सबसे अधिक है। रोहित के अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 600 छक्के हो गए हैं. टी20 क्रिकेट में 1056 छक्कों के साथ क्रिस गेल टॉप पर हैं. उनके बाद कीरोन पोलार्ड (860), आंद्रे रसेल (678) और कॉलिन मुनरो (548) हैं।

रोहित शर्मा ने रचा इतिहास

आपको बता दें कि रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. रोहित ने चेन्नई के खिलाफ अपने आईपीएल करियर का दूसरा शतक लगाया. रोहित के अलावा 5 अन्य बल्लेबाजों ने मुंबई के लिए 100 रन बनाए हैं, लेकिन सभी ने केवल एक-एक बार ही शतक बनाया है।