राजद का स्थापना दिवस पांच जुलाई को

रांची, 03 जुलाई (हि.स.)। राजद के मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने बुधवार को कहा कि पार्टी का स्थापना दिवस पांच जुलाई को प्रदेश कार्यालय रांची में धूमधाम से मनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव और प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव स्थापना दिवस के कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

कुमार ने कहा कि मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री और राजद के झारखंड प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव की अध्यक्षता में होगी। कार्यक्रम में मंत्री, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, प्रदेश के सभी प्रकोष्ठ अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, रांची जिला अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष सहित सभी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।