राजद के प्रदेश अध्यक्ष ने की चतरा और पलामू सीट की मांग

रांची, 01 अप्रैल (हि. स.)। राजद के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव ने आईएनडीआईए गठबंधन के केंद्रीय नेतृत्व और राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से मांग की है कि झारखंड में पार्टी को चतरा और पलामू लोकसभा सीट दिया जाए।

उन्होंने कहा कि चतरा और पलामू लोकसभा में राजद लगातार चुनाव लड़ते रही और कई बार जीता भी है। पलामू के लोग और चतरा के लोगों और कार्यकर्ताओं का यह डिमांड है।

प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री सत्यानंद भोक्ता सोमवार को पार्टी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारी तैयारी पांच सीटों पर है। लेकिन भाजपा को भगाना है इसलिए दो ही सीटों पर मांग है। राजद के एक-एक नेता एक-एक कार्यकर्ता चुनाव के लिए कमर कस चुके है। चतरा और पलामू के साथ-साथ जहां भी हमारे महागठबंधन के प्रत्याशी होंगे राजद के नेता और कार्यकर्ता आईएनडीआईए के उम्मीदवार को जीताने का काम करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गठबंधन के लिए राजद ने विधानसभा चुनाव में भी त्याग किया है अपना कई सिटिंग सीट गढ़वा,भवनाथपुर,पलामू,मनिका सारठ सहित कई अन्य सीट छोड़ने का काम किया। भाजपा को हटाना था।इसलिए गठबंधन के साथी भी त्याग करे और राजद के दोनो लोकसभा देने का काम करें।

मौके पर मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि चतरा और पलामू के लोकसभा पर राजद का अधिकार है और अपने अधिकार मांगने में कोई परेशानी नहीं है। हम आग्रह करते हैं अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से हम आग्रह करते हैं झारखंड के मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से हम आग्रह करते हैं कांग्रेस के सोनिया गांधी और राहुल से और बाकी जितने गठबंधन के हमारे नेताओं से कि राजद को दो सीट हर हाल में मिले और राजद दोनों सीट जीतने का काम करेगी।

भोक्ता ने कहा कि जब देश और राज्य में चुनाव आता है। भाजपा झूठे वादे, झूठे भाषण और झूठे राशन की बात करती है। चतरा में 10 वर्ष भाजपा का सांसद रहा 10 वर्षों में 10 भी काम भाजपा के लोग बता दें। ना वहां नाली बना ना वहां गली बना, ना जनहित में किसी प्रकार का कोई काम हुआ। राजद हर हाल में दोनों सीट जीतने का काम करेगी।