Redmi Note 13 सीरीज की आज होगी धमाकेदार एंट्री, भारत में भी होगी लॉन्च; यहां फोन मिल जाएंगे

नई दिल्ली : Redmi Note 13 सीरीज आज चीन में लॉन्च होने वाली है। Redmi की नई स्मार्टफोन सीरीज़ Redmi Note 12 के सक्सेसर के तौर पर एंट्री करने वाली है। Xiaomi ने Redmi Note 13 सीरीज की लॉन्च डेट की आधिकारिक जानकारी दे दी है।

Redmi Note 13 सीरीज में तीन नए स्मार्टफोन Redmi Note 13, Redmi Note 13 Pro और Redmi Note 13 Pro पेश किए जाने की उम्मीद है।

Redmi Note 13 सीरीज भारत में भी लॉन्च की जाएगी

Redmi Note 13 सीरीज़ को चीन में लॉन्च से पहले BIS सर्टिफिकेशन पर देखा गया है। इसका मतलब है कि चीन में लॉन्च के बाद कंपनी की नई सीरीज भारतीय ग्राहकों के लिए भी लाई जाएगी।

दरअसल भारत में किसी भी फोन को लॉन्च करने से पहले BIS (ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स) द्वारा जारी BIS सर्टिफिकेशन लेना जरूरी होता है। बीआईएस से किसी भी उत्पाद को गुणवत्ता, सुरक्षा और विश्वसनीयता की मुहर मिलती है। मालूम हो कि इससे पहले नोट 13 प्रो को गीकबेंच पर स्पॉट किया गया था।

भारत में कौन से फोन हो सकते हैं लॉन्च?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो BIS लिस्ट से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वेनिला नोट 13 5G और नोट 13 4G भारत में एंट्री कर रहे हैं। हालांकि, इस लिस्टिंग में फोन के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

इन फीचर्स के साथ आएगी Redmi Note 13 सीरीज

रेडमी नोट 13 प्रो मीडियाटेक डाइमेंशन 7200 अल्ट्रा प्रोसेसर के साथ आ सकता है।

Redmi Note 13 सीरीज को 6GB/8GB/12GB रैम और 128GB/256GB/512GB/1TB स्टोरेज विकल्प के साथ पेश किया जा सकता है।

Redmi Note 13 Pro के 200MP प्राइमरी, 8MP अल्ट्रा-वाइड और 2MP मैक्रो कैमरे के साथ आने की उम्मीद है।

Redmi Note 13 और Note 13 Pro 5,000mAh बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकते हैं।