Realme का नया 'तूफ़ान' दस्तक देने को तैयार: P4X का टीज़र आया सामने, गेमर्स के लिए लेकर आ रहा ये खास फीचर

Post

अगर आप एक ऐसे स्मार्टफोन के इंतज़ार में थे जो जेब पर भारी न पड़े लेकिन गेमिंग में बड़े-बड़े फ्लैगशिप फोन्स को टक्कर दे, तो रियलमी (Realme) आपके लिए कुछ खास पका रहा है। रियलमी की P4 सीरीज पहले से ही लोगों को पसंद आ रही है और अब इस परिवार में एक नया सदस्य जुड़ने वाला है-Realme P4X

कंपनी की वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर इसका पेज लाइव हो चुका है, जिस पर लिखा है "Get Ready" (तैयार हो जाइये)। इसका सीधा मतलब है कि लॉन्च अब दूर नहीं है, शायद कुछ ही दिनों की बात है।

आइये जानते हैं कि आखिर इस फोन में ऐसा क्या है, जो इसे "गेमिंग बीस्ट" बता रहा है।

"बिल्ट टू बी फास्टेस्ट" – क्या सच में इतना तेज है?

कंपनी ने एक बहुत बड़ा दावा किया है-"Built to be Fastest"। इसका मतलब है कि रियलमी इसे परफॉरमेंस के मामले में नंबर 1 रखना चाहती है। हालांकि, अभी तक यह नहीं बताया गया है कि इसमें कौन सा प्रोसेसर (Chipset) होगा, लेकिन इशारों-इशारों में यह कहा जा रहा है कि इसका AnTuTu स्कोर अपनी कीमत वाले बाकी फोन्स के रिकॉर्ड तोड़ देगा।

गेमर्स के लिए तो 'लॉटरी' है ये फोन!

अगर आप दिन-रात BGMI या Call of Duty खेलते हैं, तो P4X आपको खुश कर देगा।

  1. 90fps गेमप्ले: मिड-रेंज फोन्स में अक्सर गेम अटकते हैं, लेकिन इसमें एक स्पेशल GT Mode दिया गया है जो गेम को 90 फ्रेम प्रति सेकंड (fps) पर चलाएगा। मतलब मक्खन जैसी स्मूथ गेमिंग!
  2. वेपर चैंबर कूलिंग (Vapor Chamber Cooling): अक्सर गेम खेलते वक्त फोन 'तवा' बन जाता है। रियलमी का दावा है कि इस प्राइस रेंज में उन्होंने सबसे बेस्ट कूलिंग सिस्टम लगाया है। यह हाई-एंड टेक्नोलॉजी है जो फोन को भारी इस्तेमाल के बाद भी ठंडा रखती है।

मल्टीटास्किंग: एक साथ चलाएं 18 ऐप्स!

आजकल हम एक साथ कई काम करते हैं—इधर गाना चल रहा है, उधर इंस्टाग्राम स्क्रॉल हो रहा है और पीछे व्हट्सएप खुला है। रियलमी का कहना है कि P4X एक साथ 18 ऐप्स को बिना हैंग हुए संभाल सकता है। यह उन लोगों के लिए बड़ी बात है जो हैवी यूजर हैं और फोन को निचोड़कर इस्तेमाल करते हैं।

चार्जिंग का नया और स्मार्ट तरीका (Bypass Charging)

यह फीचर सच में काम का है। इसमें 45W की फास्ट चार्जिंग तो है ही, साथ में 'बाईपास चार्जिंग' भी है।

  • ये क्या है? मान लीजिये आप गेम खेल रहे हैं और चार्जर लगा हुआ है। आमतौर पर बैटरी चार्ज होती है और फोन गर्म होता है। लेकिन 'बाईपास चार्जिंग' में बिजली बैटरी में जाने के बजाय सीधे फोन के मदरबोर्ड में जाती है। इससे बैटरी गर्म नहीं होती और उसकी लाइफ भी बनी रहती है।

दिखने में कैसा है?

लुक के मामले में भी यह पीछे नहीं है। टीज़र में जो दिखा है, उसके मुताबिक इसमें बेहद पतले बेज़ल्स (किनारे) और बीच में एक छोटा सा पंच-होल कैमरा है। यह काफी मॉडर्न और स्पोर्टी लगता है।

किसकी जगह लेगा?
यह फोन 2025 की शुरुआत में आए Realme P3X का सक्सेसर (अगला मॉडल) है। P3X में 6000mAh बैटरी और Dimensity 6400 चिप थी, उम्मीद है कि P4X इससे एक कदम आगे ही होगा।

अभी लॉन्च की तारीख और कीमत का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन जिस तरह से टीज़र्स आ रहे हैं, लगता है कि अगले कुछ हफ़्तों में यह आपके हाथों में हो सकता है।