रवि काना और उसकी प्रेमिका को दिल्ली हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया, थाईलैंड भेज दिया गया

रवि काना और उसकी गर्लफ्रेंड काजल झा को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है. हाल ही में थाई पुलिस ने दोनों को भारत डिपोर्ट कर दिया था, जिसके बाद उन्हें दिल्ली लाया गया. आज दोपहर 2 बजे जैसे ही रवि काना और काजल झा दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे नोएडा पुलिस ने उन्हें अपनी हिरासत में ले लिया.

दोनों से नोएडा पुलिस ने पूछताछ की जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि वे भारत से भाग गए और 31 दिसंबर, 2023 को थाईलैंड पहुंचे। नोएडा पुलिस रवि काना और उसकी गर्लफ्रेंड को न्यायिक हिरासत में जेल भेजेगी.

 

कुछ दिनों बाद नोएडा पुलिस कोर्ट से दोनों की रिमांड मांगेगी। रवि काना और उसकी गर्लफ्रेंड नोएडा पुलिस की गिरफ्तारी और जांच के डर से थाईलैंड भाग गए थे। नोएडा पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर थाईलैंड पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद थाईलैंड पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर भारत डिपोर्ट कर दिया.