रंगापारा मंत्री गार्लोसा ने पांच परियोजनाओं की रखी आधारशीला

शोणितपुर(असम), 05 मार्च (हि.स.)। राज्यभर में चल रहे विकास यात्रा की कड़ी में आज शोणितपुर जिलांतर्गत रंगापारा में पहुंची राज्य की शक्ति, खेल एवं युव कल्याण विभाग की मंत्री नंदिता गार्लोसा ने एक ही स्थान से कुल पांच परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

रंगापाड़ा विधानसभा के फुलुगुरी कदमतल उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए मंत्री गार्लोसा ने परियोजनाओं की आधारशीला रखी।

इस मौके पर जिला आयुक्त देव कुमार मिश्र, जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष डोली सोरीन के अलावा जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी, भाजपा जिला अध्यक्ष दिपामोनी सैकिया, रंगापारा पौर सभा अध्यक्ष हरीसाधन दास, आदि कई नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

अपने संबोधन में उन्होंने असम सरकार की विकास यात्रा विशेष रूप से शिक्षा क्षेत्र के विकास पर जोर दिया। मंत्री ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं से शिक्षा व्यवस्था को लेकर बातचीत भी की।