रणबीर कपूर ने खरीदी आठ करोड़ की सबसे महंगी बेंटले कार

मुंबई: रणबीर कपूर ने अब अपनी कारों के बेड़े में एक और महंगी कार शामिल कर ली है। रणबीर ने एक शानदार बेंटले कॉन्टिनेंटल कार खरीदी है। इस कार की कीमत करीब आठ करोड़ रुपये आंकी गई है. 

रणबीर का अपनी ब्लैक बेंटले कार में घूमने का वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि, यह पता नहीं चल सका कि कार में उनके साथ कोई और था या नहीं। रणबीर और आलिया के पास पहले से ही महंगी कारों का बेड़ा है। रणबीर के पास 3.27 करोड़ की लैंड रोवर रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी, 1.71 करोड़ की ऑडी ए8 एल, 2.28 करोड़ की मर्सिडीज एएमजी जी63, 2.72 करोड़ की ऑडी आर8 समेत कई कारें हैं। आलिया के पास 2.8 करोड़ की लैंड रोवर रेंज रोवर वोग, 1.8 करोड़ की बीएमडब्ल्यू सेवन और अन्य महंगी कारों का बेड़ा है।