रजनीश सैनी को मिला विद्या वाचस्पति सम्मान

हरिद्वार, 18 जून(हि. स.)। हरिद्वार वासी वरिष्ठ समाजसेवी एवं हिंदी साहित्यकार डा.रजनीश सैनी राजेंद्र को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में विद्या वाचस्पति मानद सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ के कुलपति डा. संभाजी राजाराम बाविस्कर एवं परिवर्तन संस्थान के संस्थापक योगेश तरेहन ने दिया

डाॅ.रजनीश सैनी राजेंद्र 20 वर्षों से समाजसेवा, शिक्षा, खेलकूद के क्षेत्र और देवभूमि जागृति मंच उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष के रूप मे सर्व समाज को संगठित एवं जागरूक करने का कार्य करते आ रहे हैं। यह सम्मान मिलने परे भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं उत्तर प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा के सहप्रभारी मुनीश सैनी, राष्ट्रीय साहित्य भारती उपाध्यक्ष डाॅ. अनिल शर्मा, सांसद प्रतिनिधि डाॅ.रविंद्र सैनी, प्रदेश शिक्षक प्रकोष्ठ उत्तराखंड डाॅ. प्रदीप त्यागी, प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा उत्तराखंड राकेश गिरी, ऑल इंडिया सैनी सभा के राष्ट्रीय सचिव सत्यपाल सैनी, एडवोकेट आशीष सैनी राष्ट्रवादी, अश्वनी सैनी, डाॅ. अशोक शर्मा आर्य, दिनेश सैनी, डाॅ.अभिमन्यु सैनी, डाॅ.अशोक सैनी के अलावा कई साहित्यकारों, समाजसेवियों, शिक्षाविदों ने शुभकामनाएं दीं हैं।