राजस्थान के पशुपालन विभाग में पशुधन सहायक (लाइवस्टॉक असिस्टेंट) के 2041 पदों के लिए वैकेंसी निकाली गई है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने शुक्रवार, 31 जनवरी 2025 से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों में से 1820 पद गैर-अनुसूचित क्षेत्र के हैं, जबकि 221 पद अनुसूचित क्षेत्र के हैं। लाइवस्टॉक असिस्टेंट के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 1 मार्च 2025 है।
योग्यता:
- उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास की हो, जिसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी या कृषि, कृषि बायोलॉजी/बायोलॉजी और फिजिक्स/केमिस्ट्री/कृषि केमिस्ट्री विषय शामिल हों।
- साथ ही उम्मीदवार के पास एक वर्ष या दो वर्ष का लाइवस्टॉक असिस्टेंट में प्रशिक्षण सर्टिफिकेट या डिप्लोमा होना चाहिए।
आयु सीमा:
- न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए।
वेतनमान:
- पशुधन सहायक पद के लिए वेतन पे मैट्रिक्स लेवल-8 के अनुसार ₹26,300 से ₹85,500 तक निर्धारित किया गया है।
चयन प्रक्रिया:
- उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।
आरक्षित वर्गों के लिए छूट:
- राजस्थान की अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को 5 वर्ष की आयु छूट दी जाएगी।
- राजस्थान की अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिला उम्मीदवारों को 10 वर्ष की आयु छूट दी जाएगी।
- सामान्य अनारक्षित वर्ग की महिला उम्मीदवारों को 5 वर्ष की आयु छूट दी जाएगी।
वेतनमान:
पे मैट्रिक्स लेवल-8, ₹26,300 – ₹85,500