Rainfall Update: भारी बारिश और लू का हाई अलर्ट, जानें अपने शहर का मौसम

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 10 जून 2024 को देश के कई हिस्सों में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही कुछ जगहों पर लू चलने का भी अलर्ट है।

तटीय कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में आज बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। देश के कई अन्य स्थानों पर भी बारिश का हाई अलर्ट है। आगे देखिए कहां क्या हाल है।

इसके अलावा दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल, अरुणाचल प्रदेश, मराठवाड़ा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली (Delhi NCR Weather Update) में आज भी लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

मालूम हो कि मुंबई में समय से पहले मानसून (Monsoon Update Latest News) आ गया है. मुंबई में मानसून को 11 जून को आना था, लेकिन 9 जून को ही मानसून की बारिश शुरू हो गई.