पुतिन के 3 शब्दों से NATO ग्रुप में मचा हड़कंप, यूक्रेन के राष्ट्रपति ने इस अरब नेता को घुमाया फोन

रूस में विजय दिवस के मौके पर राष्ट्रपति पुतिन ने सेना को परमाणु अभ्यास करने का आदेश दिया. पुतिन ने यह भी कहा कि हमारी परमाणु सेना ‘हमेशा’ अलर्ट पर रहती है. पुतिन ने अपने संबोधन के दौरान परमाणु ऊर्जा का भी जिक्र किया. जिसके बाद यूक्रेन में खलबली मच गई.

रूसी राष्ट्रपति पुतिन

व्लादिमीर पुतिन ने 7 मई को लगातार पांचवीं बार रूस के राष्ट्रपति पद की शपथ ली. जिसके बाद 9 मई को रूस के विजय दिवस के मौके पर रेड स्क्वायर पर हजारों सैनिकों के सामने पुतिन ने यूक्रेन में लड़ रही अपनी सेना की तारीफ की. और पश्चिमी शक्तियों पर दुनिया भर में संघर्ष भड़काने का आरोप लगाया।

आपको बता दें, रूस का विजय दिवस द्वितीय विश्व युद्ध में नाजी जर्मनी पर उसकी जीत की याद में मनाया जाता है। इस मौके पर राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ मौजूदा लड़ाई को बार-बार “नाजीवाद” के खिलाफ लड़ाई के रूप में परिभाषित किया। पुतिन ने यह भी कहा कि हमारी परमाणु सेना ‘हमेशा अलर्ट पर’ रहती है. लगातार परमाणु हमले की धमकी दे रहे रूस की ओर से आए इस बयान से हड़कंप मच गया. यूक्रेन के राष्ट्रपति ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस को फ़ोन किया.

पुतिन ने क्या कहा?

पुतिन ने कहा, ”रूस वैश्विक टकराव को रोकने के लिए सब कुछ करेगा, लेकिन साथ ही हम किसी को भी हमें धमकी देने की इजाजत नहीं देंगे. हमारी सामरिक ताकतें हमेशा सतर्क रहती हैं।” उन्होंने आगे कहा, “रूस इस समय एक कठिन, महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है और रूस का भविष्य हममें से प्रत्येक पर निर्भर करता है।”

पुतिन ने अपने संबोधन के दौरान परमाणु ऊर्जा का जिक्र किया. आपको बता दें, हाल ही में पुतिन अमेरिका के साथ हथियारों में कटौती के समझौते परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि से बाहर निकल गए हैं।

पुतिन ने परमाणु अभ्यास का आदेश दिया

इस सप्ताह की शुरुआत में, सत्ता संभालने के बाद, पुतिन ने फिर से रूसी सेना और नौसेना के साथ-साथ यूक्रेन के पास स्थित सैनिकों को शामिल करके परमाणु अभ्यास का आदेश दिया। जिससे ये डर पैदा हो गया कि पुतिन युद्ध के दौरान परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर सकते हैं. पुतिन ने अपनी सेना के हथियारों को आधुनिक बनाने की भी बात कही. सेना कमांडरों के साथ बैठक में उन्होंने कहा, ”आधुनिक सैन्य तकनीक बहुत तेजी से बदल रही है, अगर हमें सफल होना है तो हमें हमेशा एक कदम आगे रहना होगा.”

विजय दिवस के मौके पर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ मौजूदा लड़ाई को बार-बार “नाजीवाद” के खिलाफ लड़ाई के रूप में परिभाषित किया। उन्होंने कहा, “हम नव-नाज़ियों की गोलाबारी और आतंकवादी हमलों में मारे गए नागरिकों के प्रति अपना सम्मान व्यक्त करते हैं।”

यूक्रेन ने सऊदी क्राउन प्रिंस को बुलाया

रूसी राष्ट्रपति पुतिन की धमकी से हड़कंप मच गया. जिसके बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने गुरुवार को सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को फोन किया। कॉल के दौरान दोनों नेताओं ने यूक्रेनी-रूसी संकट को हल करने के प्रयासों पर चर्चा की। उन्होंने सऊदी और यूक्रेन के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर भी चर्चा की।