सार्वजनिक अवकाश: इस राज्य में 2 दिन तक बंद रहेंगे सभी सरकारी कार्यालय और स्कूल, आम सार्वजनिक अवकाश घोषित

Public Holiday 2 696x398.jpg (1)

मध्य प्रदेश में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। त्योहारों से पहले राज्य की मोहन यादव सरकार ने बैंक कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने बैंक कर्मचारियों के लिए 19 अगस्त और 26 अगस्त को छुट्टी मंजूर की है। यह छुट्टी नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट 1881 के तहत दी गई है।

इसके अलावा मप्र शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 19 एवं 26 अगस्त को सामान्य सार्वजनिक अवकाश भी घोषित किया गया है। यह अवकाश मध्य प्रदेश में संचालित सभी प्रकार के प्रतिष्ठानों पर लागू होगा।

इन सरकारी/निजी कर्मचारियों को भी मिलेगा छुट्टी का लाभ

  • ओडिशा के उपमुख्यमंत्री पी. परीदा ने सरकारी और निजी क्षेत्र की महिला कर्मचारियों के लिए एक दिन की मासिक छुट्टी की घोषणा की। इसके तहत महिला कर्मचारी मासिक धर्म के पहले या दूसरे दिन छुट्टी ले सकती हैं, लेकिन यह छुट्टी वैकल्पिक होगी।
  • आपको बता दें कि ओडिशा से पहले बिहार और केरल में भी मासिक धर्म अवकाश का फैसला लिया जा चुका है। बिहार कामकाजी महिलाओं को मासिक धर्म अवकाश प्रदान करता है। केरल ने भी जनवरी 2023 में राज्य विश्वविद्यालयों में महिला छात्राओं के लिए मासिक धर्म अवकाश की शुरुआत की है।
  • इसके अलावा राजस्थान सरकार के कर्मचारियों को 17 अगस्त शनिवार, 18 अगस्त रविवार और 19 को रक्षाबंधन पर सरकारी अवकाश रहेगा। 24-25 अगस्त को शनिवार-रविवार और 26 को कृष्ण जन्माष्टमी का अवकाश रहेगा। इस दौरान कार्यालय बंद रहेंगे।