राहुल गांधी के बयान के खिलाफ प्रदर्शन, फूंका पुतला

सुलतानपुर, 02 जुलाई (हि.स.)। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के संसद में दिए गए हिन्दू सम्बंधित बयान के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मंगलवार को जिला पंचायत गेट के सामने विरोध प्रदर्शन कर पुतला फूंका। कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के युवा किसी भी कीमत पर हिन्दू समाज के बारे में दिये गए बयान हिन्दू हिंसक है को स्वीकार नहीं करेगा।

भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष के चंदन नारायण सिंह ने कहा कांग्रेस अपने वोट बैंक के लिए हमेशा बहु संख्यक समाज के विरोध में बातें करती है और उनके अंदर की मानसिकता उनके बयान से समझ में आती है। कांग्रेस 100 करोड़ हिंदुओं को किस नजरिये से देखती है। जिसे किसी भी कीमत पर बहु संख्यक समाज हिंदू समाज ऐसी बातों को बर्दाश्त नहीं करेगा। राहुल गांधी अविलम्ब पूरे देश से माफी मांगे। इस मौके पर जिला महामंत्री गौरव मौर्य, सचिन पांडे, जिला उपाध्यक्ष सुधांशु सिंह, धर्मेंद्र वर्मा, जिला मंत्री अंकुर त्रिपाठी, शौर्यवर्धन सिंह, सानू सिंह, जिला मीडिया प्रभारी मोहित तिवारी और जिला कार्य समिति सदस्य युवा उपस्थित रहे।