होटल में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस कार्रवाई में पांच धराये

E7295224d6ec06ad0f59c7e3c50d58fb

डायमंड हार्बर (दक्षिण 24 परगना), 20 सितंबर (हि.स.)। सुंदरबन जिला पुलिस की विशेष टीम ने गुरुवार रात फ्रेजरगंज कोस्टल थाना क्षेत्र के बकखाली स्थित एक होटल में छापेमारी कर देह व्यापार में संलिप्त पांच लोगों को पकड़ा है।

शुक्रवार को पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, होटल में देहधंधा चलाने के आरोप में पांच लोगों को रंगे हाथ पकड़ा गया है। उन्हें काकद्वीप एसीजेएम अदालत में पेश कर पांच दिनों की रिमांड की मांग की।

सूत्रों के अनुसार, नामखाना सर्कल इंस्पेक्टर सुरजीत साधुखान के नेतृत्व में सुंदरबन जिला पुलिस की एक विशेष टीम ने फ्रेजरगंज तटीय पुलिस स्टेशन के ओसी रिद्धि सरकार के साथ अभियान चला कर बक्खाली समुद्र तट के बगल में स्थित होटल में पर्यटन व्यवसाय के नाम पर होटल में देहधंधे का पर्दाफांस किया।