धमतरी रामनवमी पर निकली शोभायात्रा

धमतरी, 17 अप्रैल् (हि.स.)।धमतरी शहर में रामनवमी का उत्साह देखते ही बना। पूरे हर्षोल्लास के साथ शहर में रामलला की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शहर किस के 20 से भी अधिक स्थानों पर आत्मीय स्वागत किया गया। लोगों ने शोभायात्रा में शामिल भक्तों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। जगह-जगह फल, शीतल पेय सहित अन्य खाद्य पदार्थों का वितरण कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में शामिल होने के लिए धमतरी शहर के अलावा आसपास के गांव से भी काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। डीजे, धुमाल की धुन पर झूमते गाते भक्तों का उत्साह देखते ही बना। राम नवमी पर्व के अवसर पर शहर में निकाली गई शोभायात्रा का जगह-जगह आत्मीय स्वागत किया गया।

रामनवमी आयोजन समिति की अगुवाई में रामनवमी महोत्सव उत्सव मनाया गया। 17 अप्रैल को शहर में आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम स्थल बनियापारा स्थित सिद्धेश्वर महाकालेश्वर मंदिर में सर्वप्रथम मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम व माता सीता व लक्ष्मण को विराजित कर शोभायात्रा निकाली गई। आयोजन समिति प्रमुख तीरथराज फूटान द्वारा भगवान राम की विधिवत पूजा एवं महाआरती कर जिलेवासियों के लिए खुशहाली की कामना की गई। इसके बाद मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की पूरी गरिमा के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इसमें अलग-अलग वार्डों से पहुंची अलग-अलग टोली भी शामिल हुई। भगवान श्री राम की शोभायात्रा में माता सीता राम लक्ष्मण तथा की तथा भगवान हनुमान की आकर्षक रथ को खींचने के लिए श्रद्धालुओं में होड़ लगी रही।