राहुल के चुनावी प्रचार का प्रियंका ने किया आगाज, बोलीं-रायबरेली से है परिवारिक रिश्ता

रायबरेली,08 मई(हि.स.)। प्रियंका वाड्रा ने बुधवार को भाई राहुल गांधी के चुनावी प्रचार का आगाज किया। उन्होंने बछरांवा विधानसभा में कई नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। वह थुलवासा में नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि रायबरेली से उनके परिवार का पुराना रिश्ता है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने आम जनता को गुमराह करने का काम किया है। हमारी सरकार आएगी तो आशा वर्कर, मनरेगा आदि कर्मचारियों का मानदेय दुगना करेंगे। अंग्रेजी सरकार के समय से पंडित जवाहरलाल नेहरू के साथ जुड़ा संबंध अभी भी है जीवंत है।

प्रियंका वाड्रा ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि हमारी सरकार आयेगी तो कर्ज माफी के लिए स्थायी आयोग बनायेंगे। जीएसटी की समस्या दूर करेंगे। भाजपा के लोग चुनाव के पहले 200 रूपये सिलेंडर का दाम कम करके लॉलीपॉप दे रहे हैं। इस जिले से हमारा पुराना नाता है। ब्रिटिश गवर्नमेंट के समय से पंडित जवाहरलाल नेहरू के साथ जुड़ा संबंध अभी भी जीवंत है।

प्रियंका ने भाजपा पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी को विजयी बनाने की अपील की। कहा राहुल गांधी को जिताएंगे तो आपको दो-दो सांसद मिल जायेंगे। उनके साथ मैं भी रहूंगी। मिलकर आपकी समस्याओं को दूर करूँगी। प्रियंका गांधी आज दर्जनों नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करेंगी।