प्यारी मालती के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं प्रियंका, मां-बेटी की तस्वीरें हुईं वायरल

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आखिरकार मुंबई एयरपोर्ट पहुंच गई हैं। इस बार वह अपनी बेटी मालती के साथ आई हैं. एयरपोर्ट पर मालती को गोद में लिए प्रियंका चोपड़ा की कई तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें मां और बेटी एक दूसरे के सामने मुस्कुरा रही हैं. इस बार प्रियंका के साथ उनकी बेस्ट फ्रेंड अंजुला आचार्य भी मुंबई आई हैं।