प्रधानमंत्री मोदी 12 मार्च को झारखंड को एक और वंदे भारत ट्रेन की देंगे सौगात

रांची (झारखंड), 11 मार्च (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी झारखंड को एक और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात देंगे। यह ट्रेन बनारस तक चलेगी। प्रधानमंत्री 12 मार्च को इसका ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। इस ट्रेन के चलने से रांची स्टेशन से खुलने वाली वंदे भारत की संख्या तीन हो जाएगी। रांची-वाराणसी-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित परिचालन 18 मार्च, 2024 से किया जाएगा। इन ट्रेनों में वातानुकूलित चेयर कार के सात कोच एवं वातानुकूलित एक्जेक्यूटिव चेयर कार के एक कोच यानी आठ कोच होंगे।

उद्घाटन स्पेशल ट्रेन का रांची प्रस्थान 09:00 बजे, मूरी आगमन 10:10 बजे प्रस्थान 10:12 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 11:20 बजे प्रस्थान 11:22 बजे, कोडरमा आगमन 13:00 बजे प्रस्थान 13:02 बजे, गया आगमन 14:30 बजे प्रस्थान 14:35 बजे, सासाराम आगमन 15:43 बजे प्रस्थान 15:45 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय आगमन 16:05 बजे प्रस्थान 16:10 बजे एवं वाराणसी आगमन 17:00 बजे होगा।

रांची-वाराणसी-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित परिचालन 18 मार्च से किया जाएगा।

ट्रेन संख्या 20887 रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस 18 मार्च से सप्ताह में छह दिन (गुरुवार छोड़कर) रांची से प्रस्थान करेगी।

ट्रेन का रांची प्रस्थान 05:10 बजे, मूरी आगमन 06:10 बजे प्रस्थान 06:12 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 07:10 बजे प्रस्थान 07:12 बजे, कोडरमा आगमन 08:40 बजे प्रस्थान 08:42 बजे, गया आगमन 10:00 बजे प्रस्थान 10:05 बजे, सासाराम आगमन 11:03 बजे प्रस्थान 11:05 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय आगमन 12:15 बजे प्रस्थान 12:20 बजे एवं वाराणसी आगमन 13:00 बजे होगा।

-ट्रेन संख्या 20888 वाराणसी – रांची वंदे भारत एक्सप्रेस 18 मार्च से सप्ताह में छह दिन (गुरुवार छोड़ कर) वाराणसी से प्रस्थान करेगी।

-ट्रेन का वाराणसी प्रस्थान 16:05 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय आगमन 16:40 बजे प्रस्थान 16:45 बजे, सासाराम आगमन 17:48 बजे प्रस्थान 17:50 बजे, गया आगमन 18:45 बजे प्रस्थान 18:50 बजे, कोडरमा आगमन 19:50 बजे प्रस्थान 19:52 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 21:50 बजे प्रस्थान 21:55 बजे, मूरी आगमन 22:48 बजे प्रस्थान 22:50 बजे एवं रांची आगमन 23:55 बजे होगा | इन ट्रेनों में वातानुकूलित चेयर कार के 07 कोच एवं वातानुकूलित एक्ज़ेक्यूटिव चेयर कार का 01 कोच, कुल 08 कोच होंगे।

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से सोमवार को रांची रेल मंडल के डीआरएम जसमीत सिंह बिंद्रा ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि 12 मार्च को रांची-बनारस वंदे भारत ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ऑनलाइन हरी झंडी दिखाएंगे। इस अवसर पर रांची में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रण पत्र दिया।