तेजी से बिगड़ते खान-पान और बिगड़ती जीवनशैली हमारे स्वास्थ्य के लिए कई स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर रही हैं। इसी कड़ी में कब्ज एक ऐसी समस्या है जो आज हर उम्र के लोगों को परेशान करती है। खाने का एक निश्चित समय न होना, खाने में फाइबर की कमी और पानी का कम सेवन कब्ज के कुछ मुख्य कारण हैं। आयुर्वेद में कब्ज या पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए कई कारगर उपाय बताए गए हैं। आज हम आपको प्रेमानंद महाराज द्वारा बताए गए कब्ज के लिए एक ऐसा ही कारगर उपाय बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से…
होली पर फोन भीग गया? घबराएं नहीं, इन टिप्स से बचाएं अपना मोबाइल!
कब्ज के लिए प्रेमानंद महाराज का नुस्खा
प्रेमानंद महाराज ने कब्ज से राहत पाने के लिए एक बहुत ही कारगर घरेलू उपाय बताया है। उन्होंने बताया कि 1 चम्मच हरड़ का चूर्ण और 1 चम्मच इसबगोल की भूसी लें और इसे 250 ग्राम दूध में भिगो दें और हर रात सोने से पहले पिएं। इस तरह करीब 8-10 दिनों में यह उपाय आपकी कब्ज की समस्या को पूरी तरह से खत्म कर देगा। प्रेमानंद जी ने बताया कि कब्ज के इस अचूक उपाय का कोई साइड इफेक्ट नहीं है।
कब्ज के लिए घरेलू उपचार
इसके लिए 1 गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच घी, आधा चम्मच सेंधा नमक और एक चम्मच त्रिफला चूर्ण डालकर रात भर के लिए छोड़ दें। इस तरह से तैयार इस ड्रिंक को सुबह खाली पेट पिएं। यह देसी ड्रिंक आपके पेट में जमा गंदगी को पूरी तरह से साफ कर आपको कब्ज की समस्या से निजात दिलाती है। देसी घी आपकी आंतों को चिकनाहट देता है, जबकि सेंधा नमक आपके पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और त्रिफला आंतों को साफ करने में मदद करता है।
कब्ज के लिए आसान घरेलू उपचार
- कब्ज से छुटकारा पाने के लिए आपको अपने आहार में फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए।
- अंजीर और किशमिश जैसे सूखे मेवे भी आपकी कब्ज को ठीक कर सकते हैं।
- भुजंगासन, पवनमुक्तासन जैसे कुछ पेट संबंधी आसन भी आपको कब्ज से राहत दिलाते हैं।
- इसके अलावा रोजाना कम से कम 3-4 लीटर पानी पीने से भी आपकी कब्ज दूर हो जाती है।