प्रयागराज: कोलंबिया यूनिवर्सिटी ऑफ अमेरिका। महाकुंभ का अध्ययन करेंगे

Wwyeaxudopnortt9izzukjiqjlkv97o3us6jocmv

प्रयागराज महाकुंभ के आयोजन से अमेरिका भी हैरान है। अमेरिका की जनसंख्या से दुगुनी जनसंख्या यानि 62 करोड़ लोग एक ही जिले में आकर महाकुंभ में स्नान कर चुके हैं।

 

 उत्तर प्रदेश सरकार की प्रबंधन क्षमता की चर्चा सात समंदर पार अमेरिका तक हो रही है। विश्व प्रसिद्ध कोलंबिया विश्वविद्यालय ने अब महाकुंभ का अध्ययन करने का निर्णय लिया है। विश्वविद्यालय डिजिटल महाकुंभ की अवधारणा पर भी काम करेगा। अमेरिकी नागरिकों ने भी बड़ी संख्या में गंगाजल का ऑर्डर दिया है, जो गंगाजल की पवित्रता को दर्शाता है। फरवरी के तीसरे सप्ताह में महाकुंभ में स्नान करने अमेरिका से प्रयागराज आए पद्मश्री डॉ. निरुपम वाजपेयी ने इसकी जानकारी दी है। कोलंबिया विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. वाजपेयी ने कहा कि महाकुंभ के कारण वह 33 वर्षों के बाद अपने परिवार के साथ अपने गृहनगर प्रयागराज लौट पाए। नदियों के संगम पर 64 करोड़ लोगों का स्नान करना न केवल उनके लिए बल्कि अमेरिका के लिए भी कौतुहल का विषय है।