पुलिस ने हत्या के आरोपियों को किया गिरफतार

B243e6ce50bbf911dc0d8c449532dec7

17 जुलाई (हि.स.)। 8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या करने वाले पति और उसके सौतेले बेटे को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या कर दोनों आरोपी फरार हो गए थे।

नालासोपारा पूर्व के एवरशाइन सिटी स्थित डायनामिक बिल्डिंग में रहने वाले चालीस वर्षीय आरोपी की दूसरी शादी 28 वर्षीय महिला से हुई थी। आरोपी की पहली पत्नी से एक (20) बेटा है। आरोप है, कि शादी में दहेज न मिलने के कारण आरोपी मृतक को मारता ,पीटता था। इसी तरह आरोपी ने बेटे के साथ मिलकर महिला को बुरी तरह पीटा और नशीला पदार्थ पिला दिया। उस वक्त वह 8 महीने की गर्भवती थीं। पिटाई और नशीले पदार्थ के कारण उसके गर्भ में पल रहा बच्चा मर गया। पीड़ित महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में अचोले पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 315, 498एस 34 के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था।

बाद में आरोपी जमानत पर बाहर आ गया। उधर, इस पिटाई से प्रिया को अंदरूनी चोटें आईं। उन्हें नालासोपारा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान दो जुलाई को उसकी मौत हो गयी। प्रिया की मौत के चलते पुलिस ने आरोपियों पर हत्या की धारा बढ़ा दी और की जमानत भी रद्द कर दी गई। लेकिन उसके बाद से ही आरोपी और उसका बेटा फरार चल रहे थे। फरार आरोपियों की तलाश के लिए केंद्रीय अपराध शाखा ने विशेष टीमों का गठन किया था। पुलिस ने पिता-पुत्र को नालासोपारा से गिरफ्तार कर लिया। केंद्रीय अपराध शाखा के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राहुल राख, सहायक पुलिस निरीक्षक नितिन बेंद्रे, दत्तात्रेय सरक, पुलिस उप-निरीक्षक हितेंद्र विखर और अन्य की एक टीम इन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफल रही।