10,000mAh बैटरी, 2.5K डिस्प्ले के साथ Poco Pad टैबलेट लॉन्च, जानें सबकुछ

पोको पैड आखिरकार लॉन्च हो गया है। यह कंपनी का पहला टैबलेट है। पोको पैड के साथ ही पोको अब उन ब्रैंड्स में शामिल हो गया है जो टैबलेट भी बनाते हैं। पहला टैबलेट है तो उम्मीदें भी काफी बढ़ जाती हैं कि कंपनी अपने पहले टैबलेट में क्या खास पेश करेगी। पोको पैड में 12.1 इंच की LCD डिस्प्ले है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले में 2.5K रेजोल्यूशन सपोर्ट है। पीक ब्राइटनेस 600 निट्स है। टैब में 10,000mAh की बैटरी है और यह 33W फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी फीचर्स।

पोको पैड की कीमत

पोको पैड को कंपनी ने ग्लोबल प्रोडक्ट के तौर पर लॉन्च किया है। टैबलेट की कीमत 300 डॉलर (लगभग 25,000 रुपये) है। ब्रांड ने इसमें 8 जीबी रैम और 256 जीबी वाला सिर्फ सिंगल वेरिएंट ही लॉन्च किया है। इसके साथ ही पोको कीबोर्ड और पोको स्मार्ट पेन भी लॉन्च किया गया है। जिनकी कीमत क्रमश: 80 डॉलर (लगभग 6,600 रुपये) और 60 डॉलर (लगभग 5000 रुपये) है। इसे पोको ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। टैबलेट को ग्रे और ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा।

पोको पैड विनिर्देश

पोको पैड में 12.1 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसमें 2.5K रेजोल्यूशन है। पीक ब्राइटनेस 600 निट्स है और इसमें DC डिमिंग का सपोर्ट भी है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 16:10 है। साउंड के लिए इसमें क्वाड स्पीकर दिए गए हैं। इसमें डॉल्बी एटमॉस और डॉल्बी विजन का सपोर्ट भी है। यह मेटल बॉडी में आता है और इसकी मोटाई 7.52mm है। डिवाइस का वजन 571 ग्राम है।

पोको पैड टैब में 10,000mAh की बैटरी है और यह 33W फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। यह 16 घंटे तक का बैकअप दे सकता है। कंपनी का दावा है कि यह सिर्फ 15 मिनट के चार्ज में 26 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक दे सकता है। स्नैपड्रैगन 7s Gen 2 SoC से लैस इस टैबलेट को 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 1.5TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह Xiaomi के HyperOS पर चलता है। इसमें स्क्रीन कास्टिंग फीचर भी दिया गया है। फोन को सिंगल टैप से भी इससे कनेक्ट किया जा सकता है।