PNB ने NPA खाताधारकों के लिए लिया तगड़ा फैसला,अब वसूली होगी और सख्त! जानें ARCs से जुड़े नए नियम
अगर आपने पंजाब नेशनल बैंक (PNB) से लोन लिया है और आपका खाता NPA (Non-Performing Asset) बन गया है, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। PNB ने बकाया लोन की वसूली के लिए अब और सख्त कदम उठाया है। बैंक 100 से ज्यादा NPA खातों को, जिनकी वैल्यू 4,000 से 5,000 करोड़ रुपये है, इस साल ARC (Asset Reconstruction Companies) को बेचने जा रहा है। इससे बैंक अपने बैलेंस शीट को मजबूत करेगा और वसूली में तेजी लाएगा।
NPA और ARC क्या है?
NPA वह खाता है जिसमें बैंक को समय पर किश्त नहीं मिलती और रिकवरी की संभावना कम होती है।
ARC ऐसी कंपनियां हैं जो बैंकों से NPA अकाउंट खरीदकर बकाया पैसे वसूलने की जिम्मेदारी लेती हैं।
खाते का ARC में ट्रांसफर हुआ तो क्या होगा असर?
अगर आपका खाता ARC को ट्रांसफर हो गया, तो बैंक से सुलह के बाद जो छूट मिल सकती थी, वह अब आसान नहीं होगी। बैंक आमतौर पर 20-30% डिस्काउंट या समझौता कर देता है, पर ARC अपने नियमों में ज्यादा सख्त हो सकती है। हो सकता है आपको पिछली रिकवरी के जवाब में ज्यादा भुगतान करना पड़े। ARC कंपनियां लोन रिकवरी में ज्यादा सख्ती दिखाती हैं।
उदाहरण:
अगर आपने 1 लाख का लोन लिया और आपका अकाउंट NPA हो जाता है, बैंक इसे ARC को 30-40 हजार में बेच देता है। ARC की कोशिश रहेगी कि वो आपसे इससे ज्यादा वसूल ले।
क्या करें NPA ग्राहकों?
अगर आपका अकाउंट NPA बन गया है, तो तुरंत बैंक से संपर्क करें और अपनी बकाया राशि का समाधान निकालें। वरना आपका खाता ARC को ट्रांसफर हो सकता है और वसूली की प्रक्रिया कहीं ज्यादा कठिन हो सकती है।