इस सरकारी ऐप से घर बैठे करें टोल टैक्स का भुगतान, जानें सारी जानकारी

Ktzctur5cuype00uypwnd69uxipnfvruuwdzzijq

यात्रा करना हर किसी को पसंद होता है लेकिन हाईवे के जरिए एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने से पहले मन में कई सवाल चलने लगते हैं। बहुत से लोग सोचते हैं कि अगर उन्हें घर से निकलने से पहले पता है कि हाईवे पर कितना टोल वसूला जाएगा, तो उन्हें उतनी ही रकम फास्टटैग अकाउंट में लोड कर देनी चाहिए। तो जानिए पूरी प्रक्रिया…

आप लोगों की इसी परेशानी को समझते हुए आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप यह जानकारी घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं। इस काम के लिए स्मार्टफोन और मोबाइल इंटरनेट जैसी कुछ जरूरी चीजों की जरूरत होगी। एनएचएआई आपसे हाईवे पर कितना टोल वसूलेगा, यह जानने के लिए आपको सबसे पहले अपने फोन में UMANG ऐप डाउनलोड करना होगा।

जानिए पूरी प्रक्रिया

उमंग ऐप डाउनलोड करने के बाद आपको ऐप के नीचे सर्विस का विकल्प दिखाई देगा इस विकल्प पर क्लिक करें। सर्विस विकल्प पर टैप करने के बाद आपको कैटेगरी सेक्शन में ट्रांसपोर्ट विकल्प पर क्लिक करना होगा।

ट्रांसपोर्ट विकल्प पर टैप करने के बाद आपको NHAI का विकल्प दिखाई देगा इस विकल्प पर क्लिक करें। अगले चरण में आपको टोल एनरूट विकल्प पर क्लिक करना होगा।

टोल एनरूट विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपसे पूछा जाएगा कि आप कहां तक ​​यात्रा करना चाहते हैं। अगर आप दिल्ली से अमृतसर तक यात्रा कर रहे हैं तो ये विवरण भरें।