17 जनवरी 2025 का पंचांग: शुभ मुहूर्त, व्रत-त्योहार और राहुकाल की जानकारी

Panchangf (1)

आज 17 जनवरी 2025, शुक्रवार, माघ महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। यह तिथि सुबह 05:31 बजे तक रहेगी, जिसके बाद पंचमी तिथि शुरू हो जाएगी। आज चंद्रमा सिंह राशि में स्थित रहेंगे और मघा नक्षत्र दोपहर 12:45 बजे तक प्रभावी रहेगा। इसके साथ ही दिन में सौभाग्य योग का संयोग रहेगा, जो शुभ कार्यों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है।

दिन के शुभ मुहूर्त और राहुकाल

  • अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:10 बजे से 12:51 बजे तक।
  • राहुकाल: सुबह 11:12 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक। (इस दौरान शुभ कार्य वर्जित माने जाते हैं)।

हिंदू पंचांग का महत्व

हिंदू पंचांग, जिसे वैदिक पंचांग भी कहा जाता है, समय और काल की सटीक गणना के लिए उपयोग किया जाता है। यह मुख्य रूप से पांच अंगों पर आधारित होता है:

  1. तिथि
  2. नक्षत्र
  3. वार
  4. योग
  5. करण

इसके माध्यम से शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय-सूर्यास्त का समय, चंद्र और सूर्य की स्थिति, हिंदू मास और पक्ष से जुड़ी जानकारी प्राप्त होती है।

17 जनवरी 2025: दिन की प्रमुख जानकारी

शुभ मुहूर्त:

  • माघ कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि: सुबह 05:31 बजे तक। इसके बाद पंचमी तिथि।
  • मघा नक्षत्र: दोपहर 12:45 बजे तक। इसके बाद पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र।
  • सौभाग्य योग: देर रात 12:57 बजे तक।
  • अमृत काल: सुबह 06:06 बजे से 07:42 बजे तक।
  • गोधूलि मुहूर्त: शाम 06:23 बजे से 07:25 बजे तक।
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 02:23 बजे से 03:25 बजे तक।
  • निशीथ मुहूर्त: रात 11:41 बजे से 12:20 बजे तक।
  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:03 बजे से 05:08 बजे तक।

राहुकाल का समय (शहर अनुसार)

शहर राहुकाल का समय
दिल्ली सुबह 11:12 से दोपहर 12:31
मुंबई सुबह 11:25 से दोपहर 12:49
चंडीगढ़ सुबह 11:15 से दोपहर 12:33
लखनऊ सुबह 10:56 से दोपहर 12:16
भोपाल सुबह 11:09 से दोपहर 12:30
कोलकाता सुबह 10:25 से सुबह 11:47
अहमदाबाद सुबह 11:28 से दोपहर 12:49
चेन्नई सुबह 12:18 से दोपहर 12:19

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय: सुबह 07:14 बजे।
  • सूर्यास्त: शाम 05:48 बजे।

व्रत और त्योहार

  • आज सकट गणेश चतुर्थी व्रत रखा जाएगा। यह व्रत गणपति भगवान की कृपा प्राप्त करने और संकटों से मुक्ति के लिए रखा जाता है।