बेतिया में भाजपा के स्थापना दिवस पर पदयात्रा निकला

बेतिया, 08 अप्रैल (हि.स)। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्तओं ने भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा नगर मंडल के नेतृत्व में शहर के नजरबर्ग पार्क से तीन लालटेन चौक होते हुए जनता सिनेमा से पावर हाउस चौक होते हुए नजरबार्ग पार्क तक पदयात्रा निकाला।

मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित सांसद डॉ. संजय जायसवाल जी ने कहा कि इस वर्ष की नवरात्रि का महत्व अलग है क्योंकि रामलला अपने विराट मंदिर में विराजमान हो चुके है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी अपने अनवरत काल से ही राष्ट्र के विकास के लिए सदैव समर्पित रही है।

भाजपा जिलाध्यक्ष रूपक लाल श्रीवास्तव जी ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा के प्रेणापुंज श्यामा प्रसाद मुखर्जी व दीनदयाल उपाध्याय जी के आदर्शों पर चलने का आग्रह किया।साथ ही इस लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत से जिताने की अपील की।

मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष दीपेंद्र सर्राफ़,जिला महामंत्री मनु बाबू कुशवाहा, मुन्ना तिवारी व रेणु गुप्ता,उपाध्यक्ष रवि सिंह,राजू ठाकुर,विभय रंजन चौबे,भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष धंरंजन कुशवाहा, जिला मंत्री राजन सोनी,भाजयुमो जिलाध्यक्ष अभिषेक यादव,अविनाश कुमार,किशन श्रीवास्तव,संजय यादव सहित सैकड़ोंं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।