पद्मश्री खलील अहमद को उपायुक्त उद्योग ने सम्मानित किया

मीरजापुर, 27 अप्रैल (हि.स.)। कालीन व दरी के शिल्पकार पद्मश्री खलील अहमद को उपायुक्त उद्योग अशोक कुमार ने शनिवार को बुके व शाॅल देकर सम्मानित किया। नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 22 अप्रैल को उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया था।

उपायुक्त उद्योग ने कहा कि श्रीअहमद ने मीरजापुर के दरी कालीन क्राफ्ट का नाम पूरे देश में रोशन किया है। यह गर्व की बात है। यह जिले का ओडीओपी क्राफ्ट भी है। पुरस्कार मिलने से इस क्राफ्ट में और कारीगर जुड़ेंगे। पद्मश्री मिलने से उद्योग विभाग ओडीओपी उत्पाद को और आगे बढ़ाएगा। इस दौरान इजहार वारिस खान, रोहित कुमार त्रिपाठी आदि मौजूद थे।