स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की प्रदर्शनी का आयोजन

6e1d7418f141c7ef5c0612c53dbe4efd
स्थानीय सेंटपाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आज गुरुवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

इस प्रदर्शनी में स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने वालों की जीवनी एवं जीवन परिचय को प्रर्दशित किया गया यह आयोजन का 12वां साल है। इस अवसर पर समृद्धि यादव का सम्मान किया गया। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजन तथा सेंटपाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र उपस्थित थे, जिन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।