संतरा इन लोगों की सेहत बिगाड़ सकता है, इनसे दूरी बनाए रखें

संतरे का सेवन देश में बड़ी संख्या में लोग करते हैं। इसमें कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होने के कारण यह हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है जो न सिर्फ इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है बल्कि त्वचा के लिए भी अच्छा होता है।

कई तरह के पोषक तत्व होने के बावजूद संतरा कई लोगों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। आज हम आपको इस बारे में जानकारी देने जा रहे हैं कि किन लोगों को संतरे का सेवन नहीं करना चाहिए। किडनी की समस्या से पीड़ित लोगों के लिए यह फल नुकसानदायक साबित हो सकता है।

संतरे का स्वाद खट्टा होता है, जिसकी वजह से किडनी के मरीजों को खांसी की समस्या हो सकती है। ये लोग संतरे की जगह अंगूर, सेब या क्रैनबेरी जैसे फलों का सेवन कर सकते हैं। इन लोगों को संतरे से दूर रहना चाहिए।