आधार कार्ड: आधार के फ्री अपडेट के लिए बचे हैं सिर्फ 9 दिन, तुरंत करें सुधार

आधार कार्ड के फ्री अपडेट के लिए सिर्फ 9 दिन बचे हैं। UIDAI ने आधार कार्ड के फ्री अपडेट की तारीख 14 जून 2024 तय की है। UIDAI की फ्री अपडेट की डेडलाइन पहले 14 मार्च 2024 थी, जिसे बढ़ा दिया गया है। आधार के फ्री अपडेट की सर्विस myAadhaar पोर्टल पर उपलब्ध होगी। UIDAI चाहता है कि लोग अपने आधार डॉक्यूमेंट अपडेट करवाएं। फ्री आधार अपडेट सर्विस सिर्फ ऑनलाइन अपडेट पर ही मिलेगी। अगर आप आधार सेंटर जाकर आधार अपडेट करवाते हैं तो आपको अपडेट के लिए चार्ज देना होगा।

आधार में सिर्फ ये जानकारी ही अपडेट की जा सकेगी

आप आधार केंद्र पर जाकर या खुद ऑनलाइन अपना आधार अपडेट कर सकते हैं। अपने आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए ग्राहकों को अपना डेमोग्राफिक डेटा, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर आदि जैसी महत्वपूर्ण जानकारी देनी होगी। आप आधार के कई डेमोग्राफिक डेटा को खुद से ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं लेकिन कई ऐसी चीजें हैं जिनके लिए आपको आधार केंद्र जाना होगा। उदाहरण के लिए, आईरिस या बायोमेट्रिक डेटा अपडेट करने के लिए आपको आधार केंद्र जाना होगा।

आधार को ऑनलाइन निःशुल्क अपडेट कैसे करें?

1 – इसके लिए आप सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर क्लिक करें।

2 – इसके बाद आपको आधार अपडेट का विकल्प चुनना होगा।

3 – उदाहरण के लिए, पता अपडेट करने के लिए आपको अपडेट एड्रेस विकल्प का चयन करना होगा।

4 – इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें और फिर यहां ओटीपी दर्ज करें।

5 – इसके बाद डॉक्यूमेंट्स अपडेट का विकल्प चुनना होगा।

6 – इसके बाद आपको आधार से जुड़ी डिटेल्स दिखेंगी।

7 – सभी विवरणों को सत्यापित करें और फिर पता अपडेट करने के लिए आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।

8 – इसके बाद आधार अपडेट प्रक्रिया को स्वीकार करें।

9 – इसके बाद आपको 14 अंकों का अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (URN) मिलेगा।

10 – इसके जरिए आप आधार अपडेट की प्रक्रिया को ट्रैक कर सकते हैं।

आधार की आवश्यकता कहां है?

बैंक खाता खोलना, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाना, सिम कार्ड खरीदना, घर खरीदना आदि सभी पैसों से जुड़े कामों के लिए आधार जरूरी हो गया है। ऐसे में अगर समय-समय पर आधार कार्ड को अपडेट न कराया जाए तो कई काम अटक सकते हैं। कई बार गलत जानकारी के कारण लोग लाभ नहीं उठा पाते हैं।