भारतीय नववर्ष पर मां सरयू के जल से भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया

अयोध्या,09 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय नव वर्ष (नव संवत्सर) 2081 का स्वागत चेतना समिति के तत्वाधान में मां सरयू के पावन जल में सूर्य उदय की पहली किरण के साथ लोगों ने अर्घ्य समर्पित कर किया। भारतीय नव वर्ष की पूर्व संध्या पर सूर्य कुंड दर्शन नगर पर 5000 दीप जला करके नव संवत्सर का शुभारंभ किया गया है। दीपोत्सव की अध्यक्षता डॉ जन्मेजय तिवारी तथा संचालन अवनीश ने किया और मुख्य अतिथि प्रांत प्रचारक कौशल किशोर, राम जन्मभूमि तीर्थ कमेटी के महामंत्री चंपत राय, अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता रहे। सभी ने भारतीय नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।

भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद समिति के संरक्षक, तीन कलसा तिवारी मंदिर के महंत, अयोध्या नगर निगम के महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि भारतीय नव वर्ष के पूर्व उसके स्वागत के लिए प्रकृति तैयारी प्रारंभ कर देती है। अन्य नववर्ष पतझड़ में मनाए जाते हैं लेकिन भारतीय नव वर्ष जब नए-नए कोपल आते हैं और चारों तरफ का वातावरण पुष्प से सुगंधित रहता है, ऐसे में हमारे इसका आगाज होता है। वर्तमान समय में सनातन संस्कृति, भारतीय सभ्यता से युवा जुड़ रहे हैं इसके लिए मैं युवाओं का आभार प्रकट करता हूं। सुबह-सुबह सैकड़ों की संख्या में नव वर्ष की बेला पर चेतना समिति के आह्वान पर आने वाले लोगों का भी आभार व्यक्त करता हूं। सभी ने भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर नव वर्ष का आगाज किया।

इस अवसर पर भूषण सिंह, पार्षद बृजेंद्र सिंह, विनय जायसवाल, संतोष सिंह, मनीष सिंह, रवि तिवारी, दीपक शुक्ला सुनील अवस्थी, रमेश गुप्ता राणा श्रीनिवास शास्त्री, बृजमोहन तिवारी, चंद्रशेखर तिवारी, परमेंद्र सिंह, राहुल सिंह, रोहित शर्मा अभय यादव, निरंकार पाठक सहित सैकड़ों की संख्या में माताएं-बहनें भी उपस्थित रहीं।