अखिलेश यादव के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने किया पौधरोपण और रूद्राभिषेक

वाराणसी,01 जुलाई (हि.स.)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सोमवार को लोहिया वाहिनी वाराणसी के महानगर के कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण किया। कार्यकर्ताओं ने अपने नेता को जन्मदिन की बधाई देने के साथ लम्बी उम्र की कामना भी की।

लोहिया वाहिनी वाराणसी के महानगर अध्यक्ष संदीप मिश्रा के अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने ईश्वरगंगी नरहरपुरा स्थित जागेश्वर महादेव मंदिर में अखिलेश यादव के दीर्घ स्वस्थ जीवन के रूद्राभिषेक किया। 11 ब्राम्हण बटुकों ने वैदिक मंत्रोंच्चार के बीच हवन पूजन कराया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने युवजन सभा के कार्यकर्ताओं के साथ राजनरायन पार्क (बेनिया) में पौधारोपण किया। इसके बाद केक काटकर मिठाइयां भी बांटी। कार्यक्रम में किशन दीक्षित, राहुल गुप्ता,डॉ जमाल अंसारी,राहुल कनौजिया,अशोक यादव, कमल जायसवाल आदि शामिल रहे।

इसी क्रम में अखिलेश यादव के 51 जन्मदिन पर संयुक्त रूप से समाजवादी पार्टी एवं नेशनल इक्वल पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अम्बेडकर पार्क कचहरी में 11 किलो का केक काटा। इसमें सपा जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र यादव, शशिप्रताप सिंह, वंदना सिंह, दिनेश यादव आदि शामिल रहे।